{"_id":"64f37dc4e15ffc5acc077e24","slug":"bjps-double-engine-government-failed-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-3701-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भाजपा की डबल इंजन की सरकार नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भाजपा की डबल इंजन की सरकार नाकाम
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की ओर से मुबारकपुर विधानसभा के रघुनाथपुर खुजिया गांव में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने लोगों को भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की कथनी और करनी के प्रति आगाह किया। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में नाकाम हो रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि मंहगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसे रोक पाने में नाकाम है। सीएम झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार की विभाजनकारी और दमनकारी नीति से जनता परेशान है। ऐसे में अब जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। इसका जवाब आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान कर देगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन कर रहे राम अवध यादव और सचिव राम अवध यादव ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस दौरान अवधेश कुमार, मुख्तार मंसूरी, अब्दुल्लाह, मनीष कुमार, सुरेंद्र यादव, अजीज प्रसाद, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।