फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will do everything that hinders the development of the district: Dharmendra

भाजपा वह सभी कार्य करेगी जिससे जिले के विकास में हो बाधा : धर्मेंद्र

Sun, 16 Feb 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP will do everything that hinders the development of the district: Dharmendra
आजमगढ़। आज स्मार्ट मीटर के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, स्मार्ट मीटर लगाकर मनमाना बिल भेजने के मामले आए दिन आ रहे हैं। इससे जनता परेशान है। उक्त बातें रविवार को पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह हर कार्य करेगी जिससे जनपद के विकास में बाधा उत्पन्न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्य चाहे वह चीनी मिल हो, पीजीआई, कृषि विश्वविद्यालय सहित तमाम वे विकास कार्य जो जनता से सीधे जुड़े हुए हैं।भारतीय जनता पार्टी उसे सुनियोजित तरीके से या तो बंद करने की तैयारी में है या निजी हाथों में सौंपना चाहती है। दिल्ली सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सिर्फ भाषणों तक ही सीमित है, बजट में किसानों, बेरोजगारों, बुनकरों के लिए कोई योजना नहीं है। भाजपा की दिल्ली सरकार को निशाने पर लेते हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज डॉलर के मुकाबले रुपये की हालत पतली हो गई।
विज्ञापन

बिजली निगम का निजीकरण गलत कदम
कांग्रेस सरकार के दौरान रुपये की हालत को लेकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में यह कहा जाता था कि रुपये का गिरना देश की हालत बयां कर रहा है। आज गिरते रुपये पर उनकी जुबान बंद है, देश पर कई गुना कर्ज भी बढ़ गया है। बिजली निगम का निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर सपा सांसद ने कहा कि यह सरकार का यह गलत कदम है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई उड़ान योजना को भी जनपद में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भगदड़ की हो जांच
दिल्ली स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे पर उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है। मामले में सरकार को जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी पर लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया था कि महाकुंभ पूरी तरह सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की निगरानी में है, जिसने हादसे को अंजाम दिया है उनकी पहचान कर कार्रवाई करें। महाकुंभ में आने वाले भीड़ की आंकड़ा उनके पास है, लेकिन हादसे में हुई मौत और लापता लोगों का आंकड़ा बताने में वे अक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed