फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP to reach every village through the 'Seva Sankalp Abhiyan'; responsibility assigned.

Azamgarh News: सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचेगी भाजपा, मिली जिम्मेदारी

Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP to reach every village through the 'Seva Sankalp Abhiyan'; responsibility assigned.
सगड़ी के रजादेपुर मठ पर भाजपा बैठक को संबोधित करते घनश्याम पटेल। संवाद
भाजपा के आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर शनिवार को अजमतगढ़ मंडल की बैठक रजादेपुर मठ में हुई। इसमें 17 से 17 अक्तूबर तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पार्टी 13 बिंदुओं पर कार्य करेगी। इनमें आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, सरकार आपके द्वार, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास और रोजगार के क्षेत्र में नित्य नए आयाम स्थापित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। इस दौरान पारितोष जायसवाल, फागू सोनकर, सूर्य प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता, रमाशंकर पांडेय, शैलेश चौहान, शिवजीत चौहान, विनोद नायक, यशवंत सिंह प्रधान, विशाल ओझा, विशाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed