फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workshop to Upgrade Capacity of 25 and 63 kVA Transformers

Azamgarh News: वर्कशॉप कराएगा 25 और 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि

Thu, 17 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Workshop to Upgrade Capacity of 25 and 63 kVA Transformers
बिजली निगम ने 25 और 63 केवीए के वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जिम्मेदारी अपने वर्कशॉप को दे दी है, जबकि अन्य ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि पहले की तरह डिवीजनों के माध्यम से ही होगी। चिह्नित 681 स्थानों पर 25 की जगह 63 केवीए और 63 की जगह 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले में इस बार विभिन्न क्षमता के कुल 1316 वितरण ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

इस बार इसमें से 25 और 63 केवीए के 681 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जिम्मेदारी निगम के वर्कशॉप को दी गई है। वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 25 केवीए के आजमगढ़ की दोनों सर्किलों में 215, मऊ में 132 और बलिया में 59 की क्षमता वृद्धि होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 63 केवीए के आजमगढ़ की दोनों सर्किलों में 117, मऊ में 72 और बलिया में 86 की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षमता वृद्धि के दौरान 25 की जगह 63 केवीए और 63 की जगह 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
नए ट्रांसफॉर्मर बाहर से आने वाले हैं। संभवत: अक्तूबर या नवंबर से क्षमता वृद्धि का काम शुरू हो जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पहले से काफी बेहतर होगी और ओवरलोड की समस्या भी खत्म होगी। इससे ट्रांसफॉर्मर भी कम डैमेज होंगे।

00 वर्जन
25 और 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का काम वर्कशॉप को दिया गया है। स्टोर में नया ट्रांसफॉर्मर आने वाला है। अक्तूबर या नवंबर से क्षमता वृद्धि का काम शुरू हो जाएगा। -आशीष कुमार, एक्सईएन वर्कशॉप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed