फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP State President Bhupendra Singh Chaudharys visit to Azamgarh Will be involved in programs organized on P

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का आजमगढ़ दौरा: PM के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Sat, 17 Sep 2022 12:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 17 Sep 2022 12:44 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का शनिवार को आजमगढ़ दौरा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भूपेंद्र सिंह चौधरी का पहली बार शनिवार को जनपद आगमन हो रहा है।

विज्ञापन
BJP State President Bhupendra Singh Chaudharys visit to Azamgarh Will be involved in programs organized on P
bhupendra singh chaudhary - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का शनिवार को आजमगढ़ दौरा है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही उनके द्वारा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की जाएगी।

विज्ञापन

जनपद में विकास योजनाओं की पड़ताल करने जनपद आए मंत्रियों के समूह के साथ ही भूपेंद्र सिंह चौधरी का जनपद आगमन हुआ था। लेकिन शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें बीच में ही वापस बुला लिया गया था। इसके बाद उनकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी हुई। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भूपेंद्र सिंह चौधरी का पहली बार शनिवार को जनपद आगमन हो रहा है।

विज्ञापन

BJP State President Bhupendra Singh Chaudharys visit to Azamgarh Will be involved in programs organized on P
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई है। गोरखपुर से जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नेहरू हाल में उनके स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का कलेक्ट्रेट परिसर में उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद उनके द्वारा पार्टी कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। उनके आगमन को लेकर भाजपा की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed