फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP's Sahajanand Rai said in Azamgarh: 'When Baba's bulldozer moves, the mafia trembles'

आजमगढ़ में बोले भाजपा के सहजानंद राय: 'जब चलता है बाबा का बुलडोजर, कांपते हैं माफिया', पढ़ें- और क्या कहा ?

Tue, 09 May 2023 05:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 05:43 PM IST
सार

सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने भाजपा के संकल्प पत्र को जारी किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि हमने संपल्प पत्र में जनपद की 22 जरूरतों को शामिल किया है।

विज्ञापन
BJP's Sahajanand Rai said in Azamgarh: 'When Baba's bulldozer moves, the mafia trembles'
आजमगढ़ में बोले भाजपा के सहजानंद राय: 'जब चलता है बाबा का बुलडोजर, कांपते हैं माफिया' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सोमवार को आजमगढ़ के एक होटल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने बहुत बजट जारी किया, लेकिन बोर्ड में हमारी सरकार न होने के कारण इस धन की बंदरबांट की गई। जब नगर पालिका और नगर पंचायत के बोर्डों पर हम होंगे तो विकास की गंगा बहेगी। अगर आजमगढ़ नगर पालिका में हमारा प्रत्याशी जीता तो हम आजमगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Jaunpur: महज 28 दिन में आया फैसला, मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, जौनपुर के इतिहास में पहला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने भाजपा के संकल्प पत्र को जारी किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि हमने संपल्प पत्र में जनपद की 22 जरूरतों को शामिल किया है। जिसमें नगर की समस्त गलियों का पुर्ननिर्माण व नए सृजित मोहल्लों में रास्तों का चौड़ीकरण व सड़क निर्माण किया जाएगा। शहर की जो गलियां संकरी है उन्हें मस से मुक्त किया जाएगा। इन गलियों का निर्माण कर नाली निर्माण कराया जाएगा और उनके ऊपर पटिया भी लगाई जाएगी। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नगरपालिका का विकास कराया जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री ने मस और माफिया से प्रदेश को मुक्त करने का संकल्प लिया है। जब उनका बुलडोजर चलता है तो माफिया कांपते हैं। अगर नगर का विकास तीव्र गति से करना है तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed