फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP officials sitting on dharna in front of the police station

Azamgarh News: थाने के सामने धरने पर बैठे भाजपा पदाधिकारी

Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP officials sitting on dharna in front of the police station
थाने पर सुनवाई न होने से नाराज भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विरजानंद तिवारी बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ थाने के सामने धरने पर बैठ गए। अपनी ही सरकार में सुनवाई न होने से वह खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि जब कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की क्या सुनी जाएगी।
विज्ञापन

धरनारत विरजानंद का आरोप है कि वह अपने घर के सामने स्थित आबादी की जमीन का उन्होनंे बैनामा कराया है। उनके पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं। सप्ताहभर पूर्व वह इसी जमीन पर ऑलवेस्टर लगावा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पहुंचे और गालीगलौज करने के साथ ही मारपीट पर आमादा हो गए। ऑलवेस्टर तोड़ कर उठा तक ले गए। शिकायत थाने पर की तो पुलिस ने विपक्षियों के साथ ही उनका भी शांतिभंग में चालान कर दिया। अब वह थाने से लेकर तहसील तक चक्कर लगा रहे है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

तहसील पर जाने पर कहा जाता है कि थाने पर जाइए और थाने पर आने पर तहसील भेजा जा रहा है। बताया कि अपनी ही सरकार में पुलिस व अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है। जब एक कार्यकर्ता के साथ ऐसा हो रहा है तो आम जनता की क्या सुनी जाती होगी। उन्होंने चेताया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता वह धरने पर बैठे रहेंगे। कहा कि उन्होंने इस बारे में पार्टी पदाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बूढ़नपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि कागजात देखने के बाद ही पता चलेगा कि क्या मामला है। कागजात प्रस्तुत किया जाए तो पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भेज कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed