फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP MP distributed the tricolor among the people

भाजपा सांसद ने लोगों में किया तिरंगा का वितरण

Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MP distributed the tricolor among the people
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में रविवार को मातबरगंज स्थित संस्कार शापिंग कांप्लेक्स में झंडा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों में तिरंगा का वितरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद ने एक नन्हें बच्चों को तिरंगा झंडा दिया। उन्होंने लोगों में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं। जिसका परिणाम है कि यह जनपद विकास की गति से अछूता था। उपचुनाव में जीत के बाद प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 143 करोड़ की परियोजनाओं का एक साथ शुभारंभ किया। ऐसा करके उन्होंने यह संदेश दिया कि आने वाले समय में इस जनपद में विकास को गति मिलेगी। शहर की खराब सड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बरसात के बाद शहर के सड़कों की सूरत बदलेगी। संस्था के प्रोपराइटर आशुतोष रूंगटा ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुधीर अग्रवाल, श्याम नारायण सिंह, डा. भक्तवत्सल, विवेक अग्रवाल, परितोष रूंगटा, शिरिश रूंगटा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed