फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP leaders Pankaj Chaudhary and Bhupendra Chaudhary paid tribute to Aadya Prasad Rai on his death anniversary

आजमगढ़ में दिग्गजों का जमावड़ा: आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर पहुंचे पंकज चौधरी, अखिलोश यादव पर साधा निशाना

Thu, 03 Sep 2026 03:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 03 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में दुर्वासा धाम में आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के कई नेता पहुंचे और आद्या प्रसाद राय को श्रद्धांजलि अर्पित किए। 

विज्ञापन
BJP leaders Pankaj Chaudhary and Bhupendra Chaudhary paid tribute to Aadya Prasad Rai on his death anniversary
भूपेंद्र चौधरी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में दुर्वासा धाम में भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पिता स्वर्गीय आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय आद्या प्रसाद राय को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव हताशा में हैं और इसी कारण इस तरह के वीडियो जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई के माध्यम से तैयार किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरे साधु-संत समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति का खामियाजा अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

काशी, अयोध्या और मथुरा आस्था के केंद्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्माष्टमी पर मथुरा दौरे को लेकर सपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पंकज चौधरी ने कहा कि काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मथुरा करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। मुख्यमंत्री पहले भी जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा जाते रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर जाना आस्था और परंपरा का विषय है, इसे राजनीतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मठ-मंदिर भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। भाजपा सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है।
 
विपक्ष पर सनातन विरोधी होने का आरोप
पंकज चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने हमेशा सनातन धर्म के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे दलों को सत्ता से बाहर कर अपना जवाब दे चुकी है। देश की जनता अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रति जागरूक है और समय आने पर मत के माध्यम से जवाब देती है।

भूपेंद्र चौधरी ने भी साधा निशाना
इसी मुद्दे पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ऐसे प्रयास करते हैं, जिससे लोगों के मन में हिंदू धर्म, सनातन संस्कृति और साधु-संतों के प्रति अविश्वास पैदा हो। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मठ और मंदिर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का हिस्सा हैं। यह राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि सनातन, भारतीय संस्कृति और परंपराएं भाजपा के एजेंडे में पहले भी रही हैं और आगे भी रहेंगी।

राहुल गांधी पर भी किया हमला
भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हिंदू धर्म को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सनातन धर्म और उसकी परंपराओं को लेकर लगातार सवाल खड़े करते हैं, जबकि देश की जनता अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था के प्रति पूरी तरह जागरूक है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सनातन और भारतीय संस्कृति पार्टी की विचारधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आने वाले समय में भी पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed