फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is a party of all sections: Prabhunath Chouhan

सभी वर्गो की पार्टी है भाजपा: प्रभुनाथ चौहान

Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP is a party of all sections: Prabhunath Chouhan
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) प्रभुनाथ चौहान के जिला आगमन पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने पहलवान तिराहा पर स्वागत किया। इसके बाद क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमों संदीप सिंह सोनू के हरबंशपुर आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रभुनाथ चौहान के नगर के पहलवान तिराहा पहुंचने पर क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सहजानंद राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत के बाद हबरंशपुर मेें क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो संदीप सिंह सोनू के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करते रहने की आवश्यकता है, भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है, यहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान है, सभी कार्यकर्ताओं को समय समय पर उचित जिम्मेदारी देती रहती है। जिसका हम सबको निर्वहन करते रहना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, डा. शैलेंद्र नाथ यादव, सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक साकेत श्रीवास्तव, शैलेश राम, गौरव सिंह हल्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मऊ लालचंद चौहान, वीरेंद्र चौहान, हरिकेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed