फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP expelled 17 rebels from the party

Azamgarh News: भाजपा ने 17 बागियों को किया पार्टी से बाहर

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP expelled 17 rebels from the party
निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले और बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ भाजपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ने जहां सात लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था, वहीं शनिवार को भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने 17 लोगों को छह साल से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, मार्टीनगंज से सदस्य सोना जायसवाल, अपूर्वा सिंह और सौरभ सिंह बीनू, ब्लाक प्रमुख मार्टीनगंज यशवंत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालगंज महिला मोर्चा संतारा देवी, लालगंज के जिला कार्य समिति सदस्य इंद्राज चौहान को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा भाजपा माहुल से पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आशु, माहुल मंडल के कोषाध्यक्ष संजय मोदनवाल, सदस्य राजेश मोदनवाल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ भाजपा लालगंज के जिला सह संयोजक रजनीश कुमार प्रजापति, फूलपुर मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार सोनकर, सदस्य निरहू गोड़, कोयलसा की मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता सोनकर, अतरौलिया पश्चिमी के शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश मद्धेशिया, अतरौलिया से सदस्य विवेक जायसवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अशोक राय को भी छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व और क्षेत्र नेतृत्व से परामर्श के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed