फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Billeriaganj-Runapar put jam on the way

बिलरियागंज-रौनापार मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 30 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 30 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Billeriaganj-Runapar put jam on the way
बिलरियागंज ब्लाक के पिपरहां गांव में मुस्लिम कब्रिस्तान की जमीन पर प्राइमरी स्कूल का निर्माण होने से नाराज ग्रामीण सोमवार की सुबह सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के निकट बिलरियागंज-रौनापार मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर एसडीएम सगड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देकर सुबह आठ बजे से लगा जाम करीब चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे समाप्त कराया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से लोगों को मुशि्कलों का सामना करना पड़ा। बता दें कि पिपरहां के लोगों की मांग पर शासन की ओर से प्राइमरी विद्यालय का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जैसे ही स्कूल का निर्माण कार्य शुरू तभी बड़ी संख्या में गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर स्कूल का निर्माण हो रहा है वह मुस्लिम कब्रिस्तान की जमीन है। काम को रोकते हुए ग्रामीणों ने बिलरियागंज-रौनापार मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज एसएन वर्मा, थानाध्यक्ष महराजगंज चंद्रभाष्कर द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जाम खत्म कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की जिद के आगे पुलिस लाचार हो गई।


दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम सगड़ी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए जाम समाप्त कराया। एसडीएम ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन का सीमांकन करवाकर उसे अलग करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed