फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bilariyaganj incident : Strict vigil on crime, police stationed near mosques

शहर समेत मुस्लिम बाहुल्य इलाकें में रही कड़ी चौकसी

Fri, 07 Feb 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bilariyaganj incident : Strict vigil on crime, police stationed near mosques
आजमगढ़। बिलरियागंज की घटना के बाद से जिले का माहौल गर्म है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए कड़ी सतर्कता रही। नमाज के वक्त डीएम और एसपी शहर में घूमते रहे और फिर शहर कोतवाली में घंटों बैठकर पूरे जिले की स्थिति पर चर्चा की। कई थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के विरोध में बिलरियागंज में मंगलवार की सुबह 11 बजे से महिलाओं ने मौलाना जौहर अली पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए पुलिस व प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। भोर में प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस की गोले छोड़ने के साथ ही लाठी चार्ज किया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था। घटना को लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई में जुटी हुई है। 35 नामजद समेत 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है तो वहीं 19 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इनमें 18 को जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही तीन लोगों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। तल्ख माहौल को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते प्रशासन सुबह से ही सतर्क नजर आया। शहर के सभी चौराहों-तिराहों पर फोर्स तैनात रही। मस्जिदों के आसपास भी पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगायी गई थी। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह व एसपी त्रिवेणी सिंह स्वयं पूरे शहर में घूमने के साथ ही शहर कोतवाली में घंटों बैठ कर यथास्थिति पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed