फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riding miscreants snatched woman's chain

Azamgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी

Sat, 07 Sep 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched woman's chain
अतरौलिया। नगर में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीन ली और भाग गए। आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत अतरौलिया निवासी दिनेश मोदनवाल की पत्नी मीरा की अतरौलिया रोडवेज के पास मिठाई की दुकान है। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे मीरा अपनी दुकान से एक कर्मचारी के साथ बाइक से घर जा रही थीं। बीएसएनएल टॉवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चैन उड़ा दी और स्टेट बैंक की तरफ से मदियापार मोड़ होते हुए भीग गए। आसपास मौजूद कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चला। लोगों ने बताया कि पल्सर बाइक पर सवार एक युवक हेलमेट और एक ने मास्क लगाया था, जिससे उनका चेहरा नहीं देख पाए। पीड़िता के बेटे मनीष कुमार ने डायल 112 व स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद सीओ किरन पाल सिंह और थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, रोड के किनारे लगे सभी सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed