फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riders snatched laptop from the counter in broad daylight

Azamgarh News: दिनदहाड़े काउंटर से लैपटॉप उठा ले गए बाइक सवार उचक्के

Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched laptop from the counter in broad daylight
थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार स्थित एक जनसेवा केंद्र व पुस्तक भंडार पर बाइक से पहुंचे दो युवक काउंटर पर रखे लैपटॉप को लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे पकड़ी बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

पकड़ी गांव निवासी प्रियांशु यादव गांव के बाजार में जनसेवा केंद्र व पुस्तक भंडार चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और दुकानदार से क्रिकेट का बैट मांगा। दुकानदार बैट निकालने अंदर चला गया। इस बीच काउंटर पर रखा लैपटॉप समेट कर बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। दुकानदार बैट लेकर बाहर आया तो युवक लापते थे। काउंटर पर उसकी नजर गई तो लैपटॉप गायब देख कर उसके होश ही उड़ गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना उसने तत्काल यूपी 112 पर दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कस्बे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। युवक द्वारा लैपटॉप उड़ाने की पूरी घटना सीसी टीवी में कैद हुई है लेकिन वीडियो क्लीयर न होने से युवक की पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed