फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider dies after colliding with loose animal

Azamgarh News: छुट्टा पशु से टकरा कर बाइक सवार की हुई मौत

Tue, 05 Dec 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with loose animal
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी एक युवक सोमवार की रात अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। अभी वह खोजौली गांव के पास पहुंचा था कि छुट्टा मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तुरकौली गांव निवासी राजबहादुर 40 रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहता था। कुछ दिनों पूर्व ही वह दिल्ली से घर आया था। सोमवार की रात वह बाइक से अपनी ससुराल विजयापार थाना बिलरियागंज से वापस घर लौट रहा था। अभी वह रौनापार-लाटघाट मार्ग पर खोजौली गांव के पास ही पहुंचा था कि छुट्टा मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को तत्काल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह गांव के प्रधान दुर्भान पासवान का भतीजा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed