फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike ran on the railway track in azamgarh

यूपीः रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे-आगे दौड़ा दी बाइक, रोकनी पड़ी पैसेंजर, मचा हड़कंप

Wed, 30 Oct 2019 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Oct 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Bike ran on the railway track in azamgarh
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में सरायमीर गड़वा के पास रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद बाइक सवार तीन युवक अपनी बाइक लेकर  बैरियर के अंदर से घुस गए। वे रेलवे ट्रैक के बीच से ही बाइक लेकर  स्टेशन की तरफ जाने लगे। इससे हड़कंप मच गया। चालक ने यह देख ट्रेन रोक दी। गार्ड और अन्य लोग किसी तरह उन्हें ट्रैक से निकाला।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह लगभग 6:53 बजे रेलवे क्रासिंग का बैरियर गिरा हुआ था। शाहगंज से आज़मगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सरायमीर रेलवे स्टेशन से एक किमी पहले पहुंची थी कि ट्रैक पर बाइक दौड़ते देख चालक ने हॉर्न बजाने के साथ ही ट्रेन को रोक दी। अगर सुपरफास्ट ट्रेन होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण दोनों तरफ लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग पर तैनात गार्ड इन्द्रसेन सिंह दौड़े एवं क्रासिंग के पास खड़े कई लोग दौड़े किसी प्रकार से उसकी बाइक ट्रैक के बीच ने निकाले। तब ट्रेन सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सरायमीर स्टेशन से ट्रेन लगभग 7:05 बजे रवाना हुई। बाइक चालक मो.अरमान पुत्र जमशेद अहमद निवासी ग्राम बीनापारा थाना सरायमीर का निवासी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि मुझे इसी पैसेंजर ट्रेन को पकड़ना था। इसलिए कहीं ट्रेन छूट न जाय जल्दबाज़ी में अंदर घुस गया। पीछे ट्रेन देख कर मैं अपनी बाइक ट्रैक के अंदर से स्टेशन की तरफ जाने लगा। बाइक चालक द्वारा काफी मिन्नतें करने पर कि अब भविष्य में  ऐसी गलती नहीं होगी एवं मौजूद लोगों के आग्रह पर गार्ड ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed