फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collides with a parked pickup, 12th class student dies

Azamgarh News: सड़क पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, 12वीं के छात्र की मौत

Tue, 05 May 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a parked pickup, 12th class student dies
अमित, फाइल फोटो। संवाद
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना के मंदुरी नहर के पास सोमवार की दोपहर को पहले से खड़ी पिकअप में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार कक्षा 12वीं के छात्र कंधरापुर के मोहिदीनपुर गांव निवासी अमित यादव (16) की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। वहीं बाइक सवार मृतक के दो दोस्त उसे तड़पता छोड़ मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोहिदीनपुर गांव निवासी अमित यादव अनवरगंज स्थित श्री दुर्गाजी इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। पिता चंद्रेशखर ने बताया कि अमित अक्सर दोस्तों के साथ स्कूल से घूमने के लिए निकल जाता था। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद दो अज्ञात दोस्तों के साथ वह बाइक से कप्तानगंज की तरफ गया था। तेज आंधी-पानी के दौरान तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इधर, आजमगढ़ से पिकअप पर मुर्गा का दाना लादकर अतरौलिया पहुंचाने जा रहे जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर निवासी हीरा यादव अपने छोटे भाई बच्चा के साथ मंदुरी के पास पिकअप खड़ी कर मुर्गा दाना को तिरपाल से ढ़क रहे थे। इसी दौरान अमित की बाइक आकर खड़ी पिकअप में टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार अमित और पिकअप सवार हीरा घायल हो गए। इसके बाद बाइक सवार अज्ञात दोस्त अमित को सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया, वही हीरा की हालत गंभीर देख इलाज के लिए भर्ती किया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे वाहन ने की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल-बलरामपुर। आंबेडकर नगर के राजे सुल्तानपुर स्थित ससुराल में तिलकोत्सव से लौटते समय रविवार की रात अतरौलिया के कतरैठ गांव के पास डीजे लदे वाहन की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी रामाश्रय (55) की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा अनिल कुमार घायल हो गया।

अनिल ने बताया कि रामाश्रय कोयलसा में एक बर्तन की दुकान पर काम करते थे। रविवार को उनके साले के यहां तिलक समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए वह उसके साथ बाइक से आंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर गांव गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बताया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक डीजे वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों लोगों को रानीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां रामाश्रय को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड शिक्षक की मौत-बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के बथुवापार जोलहापुर गांव निवासी कुबेर राम (80) की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक के दामाद हरिओम नाथ ने बताया कि कुबेर राम जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। एक मई को वह शहर गए हुए थे। शाम को घर लौटते समय वह मंदुरी होते हुए कंधरापुर बाजार पहुंचे। इसी दौरान बाजार में सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। परिजनों ने कुबेर राम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। रविवार को परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वो अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष कंधरापुर केदारनाथ मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed