फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collided with parked truck, young man killed, one injured in Azamgarh

आजमगढ़ में खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल

Wed, 11 Nov 2020 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with parked truck, young man killed, one injured in Azamgarh
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के थनौली-मुजफ्फरपुर गांव स्थित गायत्री प्रोजेक्ट प्लांट के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा कर बाइकसवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे उसके चाचा घायल हो गए। घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल वृद्ध को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गंभीरपुर निवासी प्रमोद (32) पुत्र दलई मंगलवार को अपने चाचा बलिराज के साथ बाइक से किसी रिश्तेदारी में गया था। देर रात चाचा-भतीजा बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे थनौली-मुजफ्फरपुर स्थित गायत्री प्रोजेक्ट प्लांट के पास ही पहुंचे थे कि सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठे चाचा बलिराज गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके पहले ही ग्रामीणों ने अपने प्रयास से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कुछ दिन पूर्व ही अपने बहन की शादी के लिए मुंबई से घर वापस आया। वह दो बच्चों का पिता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed