फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bicycle rider dies after being hit by pickup

Azamgarh News: पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Wed, 03 May 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies after being hit by pickup
आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जीयनपुर कोतवाली के नरईपुर गांव के पास बुधवार की सुबह पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय वह किसी के यहां दूध देकर वापस घर लौट रहा था। जीयनपुर कोतवाली के लुचुई गांव निवासी नीरज यादव (17) पुत्र लाल जी बुधवार की सुबह घर से दुध लेकर साइकिल से नरईपुर गांव किसी के यहां देने गया था। दुध देने के बाद वह साइकिल से ही वापस घर लौट रहा था कि गांव के पास आजमगढ़-दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था, उसकी दो बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed