फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beneficiaries of Ujjwala scheme will get the gift of free gas cylinder

Azamgarh News: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को फ्री गैस सिलिंडर का मिलेगा तोहफा

Fri, 03 Nov 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of Ujjwala scheme will get the gift of free gas cylinder
आजमगढ़। त्योहारी मौसम में उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को निशुल्क गैस सिलिंडर दिया जाएगा। जनपद में आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। शासन के आदेश के तहत लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। जिले में दो लाख 84 हजार कनेक्शन धारकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि शासन ने दीपावली पर उज्ज्वला कनेक्शन धारक लाभार्थियों को फ्री गैस रिफिल देने की घोषणा की है। इस घोषणा से लोगों में काफी खुशी है। शासन ने इसका लाभ दो चरणों में देने की तैयारी की है। इसमें पहले चरण में नवंबर से दिसबंर तक दिया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को सुविधा देने के लिए शासन ने कई शर्तों को भी लागू किया है। इसमें पहली शर्त यह है कि योजना का लाभ ऐसे लोगों को मिलेगा, जिनका खाता से आधार लिंक होगा। बताया कि शासन के आदेश पर दिवाली से पहले फ्री रिफिल देना शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि पहले लाभार्थियों को अपने पैसे का गैस सिलिंडर रिफिल कराना होगा। इसके बाद उक्त उपभोक्ताओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed