{"_id":"664f94580069d96be006efc4","slug":"before-the-last-day-candidates-showed-their-strength-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-115766-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आखिरी दिन से पहले प्रत्याशियों ने भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आखिरी दिन से पहले प्रत्याशियों ने भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 23 मई यानी बृहस्पतिवार को शाम छह बजे बंद हो गया। इसलिए चुनाव-प्रचार खत्म होने से पहले भाजपा और सपा के प्रत्याशियों व समर्थकों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
भाजपा प्रत्याशी के साथ जहां एमपी के सीएम मोहन यादव और मुलायम सिंह यादव की बहू अपणाZ यादव के साथ ही भोजपुरी के स्टार शामिल हुए तो वहीं सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के साथ जिले के कई विधायक रोड शो में शामिल हुए। रोड शो में भीड़ जुटाकर समर्थकों ने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। इस बीच पूरा शहर जाम से जूझता नजर आया।
लोकसभा आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एमपी के सीएम मोहन यादव, मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव शामिल हुईं।
विज्ञापन
वहीं निरहुआ के प्रचार में भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार रितेश पांडेय, देव सिंह, नीलम गिरी, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, संजय पांडेय, अमरीश सिंह, आर्यन बाबू, अयाज खान, मनोज टाइगर उर्फ बताशा चाचा, प्रवेश लाल यादव व मोनू अलबेला सहित अन्य कलाकार शामिल हुए।
रोड शो सिधारी से हाइडिल चौराहा, शारदा तिराहा, रैदोपुर, कालीनगंज, कोट चौराहा, हर्रा की चुंगी, पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा, पांडेय बाजार चौराहा, सुखदेव पहलवान स्टेडियम पहुंचा। वहीं समाजवादी पार्टी का रोड शो हर्रा की चुंगी से निकला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर आकर समाप्त हो गया। सुबह से लेकर देर शाम तक बाइकों व कारों पर अपनी-अपनी पार्टियों के झंडे व गीत बजाते हुए सड़कों पर घूमते रहे। सपा के रोड शो में निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के साथ ही जिले के कई विधायक शामिल हुए। रोड के शो के दौरान पूरा शहर जाम से जूझता रहा। वहीं पुलिस ने भी जिस मार्ग से जुलूस जाने वाला था उस मार्ग पर वाहन जाने से पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।