{"_id":"62fbd6372b4b9a7e561efaa7","slug":"basic-school-books-can-also-be-uploaded-on-mobile-azamgarh-news-vns669387373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाईल पर भी अपलोड हो सकेंगी बेसिक स्कूलों की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाईल पर भी अपलोड हो सकेंगी बेसिक स्कूलों की किताब
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों की किताबों का पाठ्यक्रम अब मोबाइल पर भी अपलोड हो सकेगा। विभाग ने सभी विषयों के किताबों का क्यूआर कोड (क्वीक रस्पिांस अर्थात त्वरित प्रतिक्रिया कोड) जारी कर दीक्षा एप पर डाल दिया है। बच्चे मोबाईल के माध्यम से क्यूआर कोड को एप में डालकर एक क्लिक पर पूरा पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट विद्यालय हैं। इसके अलावा 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लगभग सवा चार लाख बच्चों को निाुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जानी है। जिले में कुल 28 लाख 85 हजार 976 पुस्तकें जिले को उपलब्ध कराई जानी है। अब तक जिले में कुल चार लाख 58 हजार 681 पुस्तकें आ चुकी है। विभाग ने अधिकांश स्कूलों में अभी बच्चों को किताबें तक नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में शासन ने अब बच्चों को पढ़ाई करने के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम की सुविधा भी मुहैया करा दी गई हैं। शासन ने जो किताब भेजी हैं, उस पर एक क्यूआर कोड डाला गया है बच्चे उस क्यूआर कोड को विभाग की एप में डालकर पूरा पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग कक्षाओं की किताबों का अलग-अलग पाठ्यक्रम डाला गया है। बच्चों को पहले इस कोड को स्कैन करना होगा। ऑडियो और वीडियो के रूप में बच्चे पाठ्यक्रम के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को ऑडियो सुनाया भी जा सकता है। एप के माध्यम से किताबें पूरी तरह से बोलती दिखेंगी।
ये है क्यूआर कोड
आजमगढ़। क्यूआर कोड का अर्थ है क्वीक रस्पिांस अर्थात त्वरित प्रतिक्रिया कोड है। यह एक पृष्टभूमि वाले स्कवायर ग्रिड व्यवस्थित काले वर्ग में होता है। कैमरे जैसी इमेजिंग डिवाईस द्वारा इसे पढ़ा जा सकता है। इसमें डाटा का स्टोर करने की क्षमता होती है। दीक्षा एप में डालकर ही यह कोड स्कैन होगा और फिर पूरा पाठ्यक्रम मिल जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह बेसिक शिक्षा विभाग ने किताबों पर क्यूआर कोड दिया है। दीक्षा एप के माध्यम से कोड को स्कैन करके पाठ्यक्रम को डाउनलोड किया जा सकता है। शैक्षिक बच्चों को इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिससे वह आगे चलकर तकनीकी क्षेत्र से जुड़े और ज्ञान प्राप्त कर सकें।