{"_id":"60ccdf4d8ebc3ef20a6c68f4","slug":"banned-meat-recovered-seven-accused-arrested-azamgarh-news-vns5955738153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मांस बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। शुक्रवार को बिलरियागंज व गंभीरपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस, तीन मवेशी, काटने के औजार, तमंचा-कारतूस व बाइक के साथ सात लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करमैनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पीछे छापेमारी किया। मौके पर कुछ लोग मौजूद थे और प्रतिबंधित पशु को काट रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही एक युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया जबकि तीन भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम छांगूर अहमद निवासी करमैनी, बलिस्टर कुरैशी निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर, फैसल निवासी सोनबुजुर्ग थाना रौनापार व साहेब निवासी बातन थाना रौनापार बताया। बरामद मांस को गड्ढा खोदवा कर दफन करा दिया गया। फरार लोगों में एक का नाम साकिब निवासी सलेमपुर थाना बिलरियागंज व दो अज्ञात शामिल रहे। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फैजुल्लाहपुर नट बस्ती स्थित एक अहाते में छापेमारी किया। इस दौरान मौके से एक व्यक्ति सच्चू निवासी फैजुल्लाहपुर नटबस्ती पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर मांस काटने के औजार बरामद हुए। सच्चू की निशानदेही पर पुलिस ने मुंशी व नन्हे के घरों पर छापेमारी कर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।