फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bakrid preparations complete, Idul Azha prayers will be offered today

बकरीद की तैयारी पूर्ण, आज अदा की जाएगी इदुल अजहा की नमाज

Tue, 20 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bakrid preparations complete, Idul Azha prayers will be offered today
नगर के बदरका स्थित कर्बला मैदान में बकरों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) जिले में आज अकीदत के साथ मनाया जाएगा। सुबह लोग लोग घरों में नमाज अदा करेंगे। उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंगलवार को दिन भर त्योहार की तैयारियां चलती रहीं। बाजारों में चहलपहल रही। बाजार में बकरा छह हजार से लेकर 36 हजार तक बिका। जो लोग पहले दिन कुर्बानी कराते है उन खरीदारों के कारण बाजार में भीड़ लगी रही। बकरों के अलावा पड़वा 12 से 18 हजार और भैसा 20 से लेकर 25 हजार तक बिका। लोगों ने इन्हें खरीदकर स्लाटर हाउस पर ही कुर्बानी के लिए रख दिया। नमाज के बाद से कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो तीन दिनों तक चलता रहेगा। कोरोना संक्रमण के कारण बकरों के व्यापारियों का आगमन कम हो जाने के कारण इनके मूल्य में बढ़ोत्तरी हुई है। अंबारी: बकरीद त्योहार की तैयारी को लोग अंतिम रूप देने में लगे रहे। क्षमता के अनुसार कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी कर चुके है। कोरोना संक्रमण के कारण गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य कर रहे है। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। सरायमीर: बुधवार को इदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed