फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bajrang Dal's performance at the district headquarters

Azamgarh News: बजरंग दल का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal's performance at the district headquarters
हरियाणा में हिन्दू धार्मिक यात्रा पर किए गए हमले के विरोध में बुधवार को बजरंगदल ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच घटना पर आक्रोश जताया। एलान किया कि मेवात को हिंदुओं का कब्रिस्तान नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

देशव्यापी प्रदर्शन के तहत हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक गौरव रघुवंशी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका तिराहे पर प्रदर्शन किया। गौरव सिंह रघुवंशी ने बताया कि हरियाणा मेवात जिले के नूंह में महाभारत काल से ही भगवान शंकर का दर्शन-पूजन हेतु पांच मंदिरों पर श्रावण मास में शिवभक्त जाते हैं। धार्मिक यात्रा में लगभग 20-25 हजार दर्शनार्थी यात्रा पर निकले ही थे कि 15 मिनट बाद उन पर कट्टरपंथियों ने पत्थरबाजी, आगजनी तथा गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जिसमें दो श्रद्धालुओं को गोलियां भी लगीं और दर्शनार्थियों के वाहन भी क्षतिग्रस्त करते हुए फूंक दिए गए।
विज्ञापन

जिला संयोजक शशांक तिवारी ने आरोप लगाया कि इस आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई और समाज के तीन अन्य व्यक्ति भी मारे गए है। कहा कि बजरंगदल मांग करता है कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ आर्थिक सहायता दिया जाए। वहीं जो घायल हैं उन्हें 20 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। जिनके वाहन और बसें क्षतिग्रस्त किए गए और आग के हवाले किए गए। उसकी क्षतिपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मेवात क्षेत्र को सील करके कांबिंग कराई जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए। इस दौरान अशोक अग्रवाल, दीनानाथ सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आरपी राय, अरविंद, सूरज, अंशुमान, प्रशांत सिंह, उत्कर्ष, वेदप्रकाश, राजेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed