फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bad touch of girl in azamgarh on road climbed on her people came to rescue her after seeing her tears

UP: युवती को धकेला, उसके ऊपर चढ़ा, फिर सबके सामने कर दी सारी हदें पार, आंसू देख बचाने पहुंचे लोग; जानें मामला

Fri, 11 Jul 2025 07:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Jul 2025 07:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यह वीडियो वायरल होने के बाद बरदह थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार की है जब सरेराह युवती के साथ छेड़खानी की सारी हदें पार कर दी गईं। 

विज्ञापन
bad touch of girl in azamgarh on road climbed on her people came to rescue her after seeing her tears
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के गोडहरा बाजार में दिनदहाड़े एक युवती के साथ हुई अश्लील छेड़खानी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाजार में मौजूद भारी भीड़ के बीच आरोपी ने युवती के साथ बदसलूकी की, उसे जमीन पर गिराया और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

विज्ञापन


अफसोस की बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। हालांकि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन


युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है, जिसका मानसिक संतुलन कोरोना संक्रमण काल के बाद से बिगड़ चुका है। आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो जौनपुर जिले के देवकलापुर का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो में यह भी देखा गया कि आरोपी ने लगातार युवती को 'बैड टच' किया और अश्लील हरकतें की, जबकि युवती बार-बार खुद को बचाने का प्रयास करती रही। वह थककर रोने लगी तो यह देख कुछ स्थानीय लोग आगे बढ़े और आरोपी की पिटाई कर उसे भगाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी कुछ कर चुका था।

इस शर्मनाक घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की तरफ से न तो कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है, न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अब जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed