फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Backward, poor and Muslims are well with SP: Sanjay Chauhan

पिछड़े, गरीबों व मुसलमानों का भला सपा के साथ: संजय चौहान

Sun, 29 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Backward, poor and Muslims are well with SP: Sanjay Chauhan
अतरौलिया। क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव एवं ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में रविवार को अतरौलिया विधानसभा के छितौनी चौक पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा सहयोगी संजय चौहान का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक संग्राम यादव का आभार व्यक्त करते हुए संजय चौहान ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और कानून कायम करने के लिए प्रदेश का नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों में देना जरूरी है। पिछड़े गरीबों और मुसलमानों का भला सपा के साथ में ही है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है, किसान नौजवान बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2022 चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद्र जायसवाल, जगदीश पांडेय, शीतला निषाद, जयप्रकाश यादव, हरिराम बागी, किरण प्रकाश वर्मा, राधेश्याम यादव, रणविजय यादव, महेंद्र यादव, चंद्रजीत यादव, आशीष यादव, केके यादव, राजू पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed