फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Women will pat on 28 seats of Zilla Panchayat

आजमगढ़ः जिला पंचायत की 28 सीटों पर महिलाएं ठोकेंगी ताल

Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Women will pat on 28 seats of Zilla Panchayat
फूलपुर में पंचायत चुनाव के पद आरक्षण सूची को देखते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की सूची बुधवार को प्रकाशित हो गई। कुल 84 सीटों 28 महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। इसमें आठ सीटें पिछड़ी जाति महिला, आठ सीटें अनुसूचित जाति महिला और 12 सीटें सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें 21 सीटें अनुसूचित जाति और 23 सीटें पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई है। आरक्षण की स्थिति जानने के लिए विकास भवन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। अनंतिम सूची पर आठ मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम सूची का प्रकाशन 15 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

जयराजपुर, मधनापार, मधसिया, ऊसरकुढ़वा, सुरहन, भादों, बढ़या, जगदीशपुर अनुसूचित जाति महिला और गोमाडीह, मेहनाजपुर, गौरा, रासेपुर, सरायमोहन, जिगरसंडी, धरवारा, लहुंआकला, जोलहापुर, गोपालपुर, धरनीपुर रानीपुर, तरवां, बेरमा और सिधौना अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं पिछड़ा वर्ग महिला के लिए कोल बाजबहादुर, ऊचहुंआ, रानीपुर रजमो, कनेरी, बछवल, परशुरामपुर, बड़हलगंज, भगतपुर और पिछड़ी जाति के लिए केेटिला, बरदह, बंहौर, रूद्रपुर, भेदौरा, समशाबाद, पवई, राजापुर, बागबहार, आराजी देवारा करखिया, देवगांव, पल्थी और गौरा हरदो को आरक्षित किया गया है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए जिला पंचायत सीट चांदपट्टी, राजापुर सिकरौर, पटवध कौतुक, मित्तूपुर पवई, जाफरपुर, हैदराबाद, हाजीपुर, नंदांव, बड़सरा खालसा, ददरा भगवानपुर, महुला और हाफिजपुर को आरक्षित किया गया है। शेष 28 सीटें अनारक्षित श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed