फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh tops in connecting the elderly with pension scheme

बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ने में आजमगढ़ अव्वल

Fri, 19 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh tops in connecting the elderly with pension scheme
आजमगढ़। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत नए बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ने में आजमगढ़ पूर्वांचल में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया रिकार्ड कायम कर लिया है। वर्ष 2020-21 में 56 हजार 635 से अधिक बुजुर्गों को योजना से जोड़ा गया है। इसमें आजमगढ़ प्रथम, बलिया दूसरे, जौनपुर तीसरे और मिर्जापुर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 वर्ष से ऊपर वाले वृद्घजनों को वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। वृद्घजनों को प्रत्येक माह 500 रुपये के हिसाब से हर चार माह में दो हजार रुपये भेजे जाते हैं। वहीं 80 साल से अधिक उम्र वाले वृद्घजनों को 800 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से हर चार माह में 3200 रुपये दिए जाते हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग ने अभियान चलाकर कुल 56 हजार 635 से अधिक वृद्धजनों को इस योजना से जोड़ने का काम किया है। हालांकि इसके पूर्व एक लाख सात हजार 42 लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि करीब 56 हजार 635 वृद्घजनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़कर पूर्वांचल में आजमगढ़ ने रिकार्ड कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed