फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh SP residence gheraoed by family members over murder of youth

Azamgarh News: युवक की हत्या पर परिजनों ने एसपी आवास का किया घेराव, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sat, 12 Apr 2025 10:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Apr 2025 10:14 AM IST
सार

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ जिले में युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने एसपी आवास का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Azamgarh SP residence gheraoed by family members over murder of youth
एसपी आवास पर पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में दलित युवक की हत्या के मामले में शनिवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में परिजन और ग्रामीणों ने एसपी आवास का घेराव किया। परिजनों का कहना है कि संतोष कुमार की सुनियोजित तरीके से उसे मारा- पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि परिजन एसपी से नहीं मिल पाए। मौके पर पहुंची सिधारी थाने की पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें घर भेज दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी फूलमती का आरोप है कि 30 मार्च 2025 को सिधारी थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सुरेश, हरिनंद और लल्लू ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में उनके पुत्र संतोष कुमार को पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। इलाज के दौरान नौ अप्रैल 2025 को एक अस्पताल में संतोष कुमार की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हाथ बंधे थे, एक आंख निकली थी; नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

Azamgarh SP residence gheraoed by family members over murder of youth
एसपी आवास पर पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

घटना के तीन दिन बीत चुके लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज परिजन और ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में  शनिवार को एसपी आवास का घेराव किया। ग्रामीणों ने एसपी से मिलने की मांग की लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की सूचना जैसे ही सिधारी थाने की पुलिस को मिली वैसे ही शिकारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों और ग्रामीणों को घर भेज दिया। सिधारी थाना अध्यक्ष शशि चंद चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरबंशपुर तिराहे से आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश हो रही है। बहुत जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed