फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Police went to Mau to bring fort Vijay of Kuntu gang

आजमगढ़ : कुंटू गिरोह के दुर्ग विजय को लाने मऊ गई पुलिस

Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Police went to Mau to bring fort Vijay of Kuntu gang
आजमगढ़। प्रदेश के टॉप टेन अपराधी कुंटू सिंह के गिरोह के सदस्य दुर्ग विजय सिंह को लाने शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस मऊ पहुंची थी। मऊ पुलिस ने 13 अप्रैल को तमंचे के साथ उसे गिरफ्तार किया था। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के आरोपी दुर्ग विजय सिंह पर एसपी आजमगढ़ की तरफ से 25 हजार का इनाम भी घोषित है। पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड में जल्द ही न्यायालय की तरफ से फैसला आने वाला है। इस हत्याकांड में कुंटू सिंह के गिरोह का दुर्ग विजय सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी भदीड़ जिला मऊ भी शामिल है। दुर्ग विजय सिंह को मऊ जिले के सरायलखंसी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 13 अप्रैल को बढूवा गोदाम से वन देवी जाते समय रास्ते में तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस मऊ कारागार पहुंच गई। गिरफ्तार दुर्ग विजय सिंह से मुलाकात करने के बाद उसे आजमगढ़ लाने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र डालते हुए प्रक्रिया पूरी की। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को दुर्ग विजय सिंह ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ लाया जा सकता है। इसके पूर्व जनपद पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों के घर पर कुर्की की कार्रवाई की थी तो वहीं बृहस्पतिवार को एक अन्य अभियुक्त के पत्नी के नाम से बैनामा ली गई जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि सीपू हत्याकांड में फरार अभियुक्त दुर्ग विजय सिंह मऊ में तमंचा संग गिरफ्तार किया गया है। उसे जनपद में लाने के लिए शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस मऊ गई थी। न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया है। संभवत: शनिवार को दुर्ग विजय आजमगढ़ लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed