फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Police arrested two accused in case of woman photo video viral on Instagram

Azamgarh News: फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला का फोटो वीडियो किया वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 09:55 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 02 Dec 2025 09:55 PM IST
सार

जीयनपुर में महिला की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो और वीडियो वायरल किए गए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान हुई। भुवना बुजुर्ग गांव के अभिषेक गिरि और आशीष गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Azamgarh Police arrested two accused in case of woman photo video viral on Instagram
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। साथ ही उसके परिजनों व परिचितों को कॉल और फोटो भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी। साइबर सेल रानी की सराय और जीयनपुर कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने आरोपी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक गिरि व आशीष गिरि को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो/वीडियो वायरल किए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed