फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Now the diagnosis center's radiologist found corona infected

आजमगढ़: अब डायग्नोसिस सेंटर का रेडियोलॉजिस्ट मिला कोरोना संक्रमित

Sun, 14 Jun 2020 08:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Now the diagnosis center's radiologist found corona infected
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। रविवार को एक और मेडिकल स्टाफ में संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर के सिविल लाइंस स्थिच प्रताप डायग्नोसिस के रेडियलाजिस्ट में संक्रमण मिला है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि एक और मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाया गया है। उन्हें पहले ही मेडिकल कालेज में आइसोलेट कर दिया गया था।

विज्ञापन


साथ ही अन्य स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया था। जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 167 पहुंच गई है और इसमे 28 अभी सक्रिय हैं। 133 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और छह की मौत हुई है। सेंटर को सील कराया जाएगा अब उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएंगे। एक और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेंटर से मरीजों की सूची भी मांगी जाएगी। उनकी भी ट्रैकिंंग की जाएगी। 
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस स्थित प्रताप डायग्नोसिस के रेडियोलाजिस्ट हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्हें 11 जून को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई थी। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल ट्रू नेट मशीन से जांच कराई गई थी। इसमें रिपोर्ट मीडियम पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज भेजकर सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। अब लैब की रिपोर्ट में भी उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed