फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News: Reward of 50 thousand was handed over to UP STF, arrested near Basti Canal Pulia

Azamgarh News: यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी, बस्ती नहर पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी

Mon, 21 Aug 2023 05:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 21 Aug 2023 05:17 PM IST
सार

वांछित और इनामी अपराधियों की तलाश में यूपी एसटीएफ लखनऊ की टीम रविवार को जिले में मौजूद थी। मुखबिर की सूचना पर यूपी एसटीएफ की टीम सरायमीर थाना पुलिस के साथ रविवार की रात चेकिंग अभियान पर निकली थी।

विज्ञापन
Azamgarh News: Reward of 50 thousand was handed over to UP STF, arrested near Basti Canal Pulia
Azamgarh News: यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी, बस्ती नहर पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसटीएफ लखनऊ व सरायमीर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात 50 हजार के इनामी अपराधी को बस्ती नहर पुलिस के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 'अंकल लोग गंदे थे': बदमाशों के चंगुल से छूटी मासूम मैत्री से पूछा क्या हुआ था, बोली-सोए थे तभी गले पर चाकू रखा
विज्ञापन

वांछित और इनामी अपराधियों की तलाश में यूपी एसटीएफ लखनऊ की टीम रविवार को जिले में मौजूद थी। मुखबिर की सूचना पर यूपी एसटीएफ की टीम सरायमीर थाना पुलिस के साथ रविवार की रात चेकिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान बस्ती नहर पुलिया के पास से संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामी जावेद निवासी सिकरौर सहबरी थाना सरायमीर को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर डीआईजी रेंज के द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इतना ही नहीं जावेद गैंगस्टर में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed