फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News Police seize truck loaded with cattle hidden under tarpaulin smuggling attempt fails

Azamgarh News: गोवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, तिरपाल लपेट छिपाया था; वाहन छोड़ भागे चालक

Sun, 30 Nov 2025 01:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 01:30 PM IST
सार

UP Crime News: आजमगढ़ में पुलिस को रविवार की भोर में सफलता मिली। तस्कर पांच गोवंश लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे। पवई थाने की पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। चालक वाहन छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
Azamgarh News Police seize truck loaded with cattle hidden under tarpaulin smuggling attempt fails
इसी ट्रक में रखे थे गोवंश। - फोटो : संवाद

विस्तार

पवई थाना पुलिस ने रविवार भोर करीब पांच बजे गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए गोवंश से भरे एक ट्रक को रामपुर खुर्द गांव के पास से जब्त कर लिया। तिरपाल से ढके इस ट्रक को देखकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गति बढ़ाकर कलान मार्ग की ओर भागने लगा। 

विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसके बाद चालक रामपुर खुर्द के पास ट्रक को चालू हालत में छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर गोवंश से लदे ट्रक को सुल्तानपुर की ओर ले जाने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन


इसी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया, जिसे रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि ट्रक का मालिक जौनपुर जनपद के मदारपुर गांव निवासी विशाल है। जब्त किए गए सभी गोवंश को खानजहांपुर स्थित गो-आश्रय स्थल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांजे के साथ मुख्य आरक्षी गिरफ्तार
देवगांव कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस टीम ने एक मुख्य आरक्षी को अवैध गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी दीपक चौधरी वाराणसी जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र के अशोक नगर कॉलोनी दानियालपुर नक्कीघाट का निवासी है।

शुक्रवार की रात उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी, प्रभारी चौकी लालगंज, पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे मोड़, पकड़ी खुर्द रोड के पास एक व्यक्ति राहगीरों को अवैध गांजा बेच रहा है। 

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम दीपक चौधरी बताया। साथ ही वह स्वयं को डाक पैरोकार (मुख्य आरक्षी) के पद पर नियुक्त होना भी स्वीकार किया। क्षेत्राधिकारी लालगंज की उपस्थिति में उसके कब्जे से एक पन्नी में सफेद कागज की चार पुड़ियों में रखा कुल 38 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed