फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh Lekhpal couple murder case: daughter-in-law with lover murdered father-in-law for job had plans to kill her husband after getting job

लेखपाल दंपती हत्याकांड: नौकरी के लिए बहू ने प्रेमी के साथ की हत्या, ससुर की नौकरी पति को मिलने बाद उसकी भी हत्या का था प्लान, सात गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Dec 2021 04:24 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिल कर साथियों से सास और ससुर की हत्या करवायी थी। पति को ससुर की नौकरी मिलने के बाद उसकी भी हत्या की साजिश रच ली थी। पति की हत्या के बाद नौकरी मिलने के बाद प्रेमी संग रहने की योजना थी।

विज्ञापन
azamgarh Lekhpal couple murder case: daughter-in-law with lover murdered father-in-law for job had plans to kill her husband after getting job
गिरफ्तार बहू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के लेखपाल दंपती हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। लेखपाल दंपती की हत्या उसकी बहू ने ही प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिल कर करवाई थी। विवेचना में पुलिस ने नौ लोगों को चिह्नित किया था, जिसमें सात की गिरफ्तारी कर ली गई है। बहू का प्रेमी और एक अन्य अभी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर गांव निवासी लेखपाल राम नगीना और उसकी पत्नी मंशा देवी की 28 नवंबर की रात धारदार हथियार से गल रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने इस हत्याकांड के खुलासे में एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस की कई टीम लगाई थी। विवेचना के दौरान कुछ लोगों का नाम प्रकाश में आया, जिन्हें पुलिस ने उठा लिया। फिर कड़ी पूछताछ के बाद घटना का खुलासा करने और सात अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

azamgarh Lekhpal couple murder case: daughter-in-law with lover murdered father-in-law for job had plans to kill her husband after getting job
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि राम नगीना व मंशा देवी की हत्या उनकी खुद की बहू ज्योति कौशल ने प्रेमी और उसके साथियों के जरिए कराई थी। इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश रची गई थी। योजना तो यह बनी थी कि सुसर की हत्या के बाद नौकरी ज्योति का पति पा जाएगा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी जाएगी और नौकरी ज्योति पा जाएगी। फिर वह प्रेमी के साथ चली जाएगी।

इस पूरी कवायद में 10 से 12 लाख के जेवरात हाथ लगाते, जिसे हत्या करने व सहयोग करने वालों में बांट दिए जाने की योजना थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार में आए लोगों में अखिलेश यादव पुत्र राजेंद्र यादव, सिंटू यादव पुत्र सरभू यादव निवासी गेलवारा थाना सिधारी, जितेंद्र कुमार मलिक उर्फ जे के मलिक पुत्र सुरेश राम निवासी हमीरपुर सैदवारा थाना रानी की सराय, गोलू उर्फ सर्वेश यादव पुत्र मंगरू यादव निवासी तमोली थाना रानी की सराय जनपद, धर्मेंद्र  यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी रूपाली कालोनी थाना कंधरापुर, रमाकांत यादव पुत्र मुंशी यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय, ज्योति पत्नी कौशल निवासी पित्थौरपुर थाना तरवां शामिल है।

बहू ज्योति का प्रेमी पंकज यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय व एक सहयोगी बबलू यादव पुत्र रामसकल निवासी रूपाली कालोनी थाना कंधरापुर अभी फरार चल रहे है।

प्रेमी पर घोषित हुआ 25 हजार का इनाम
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लेखपाल हत्याकांड की पूरी साजिश प्रेमी पंकज यादव द्वारा रची गई थी और हत्याकांड में भी वह शामिल रहा है। अभी वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। इसके साथ ही उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

आलाकत्ल समेत बाइक-मोबाइल बरामद
पुलिस ने सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार हथियारों के साथ ही एक बाइक व तीन मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एक अन्य हथियार पंकज अपने साथ ले गया है। मुखबिर व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के खुलासे में सफलता पाई है।

पुलिस टीम को भी 15 हजार का ईनाम
लेखपाल दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को भले ही एक सप्ताह से अधिक का समय लग गया लेकिन जो खुलासा हुआ है, उससे यह बात सामने आई है कि पुलिस ने न सिर्फ हत्याकांड का खुलासा किया है बल्कि एक और हत्या होने के पूर्व ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस पूरे खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार का इनाम देने की घोषणा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed