फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh-Kolkata Express canceled due to non-interlocking

Azamgarh News: नान इंटरलॉकिंग को लेकर आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस हुई रद्द

Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh-Kolkata Express canceled due to non-interlocking
आजमगढ़। आसनसोल रेल मंडल के अंडाल रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों के परिचालन रद्द किया गया है। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वहीं मौसम में होने वाले घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को सप्ताह में कुछ दिन निरस्त कर दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंडाला रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जाना है। इसी के मद्देनजर कुछ गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता से आजमगढ़ तक चलने वाली गाड़ी सं. 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस को 28 नवंबर को, गाड़ी सं. 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस को 29 नवंबर को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुए भी कई ट्रेनों को आंशिक निस्त किया गया है। जिसमें मऊ से चलने वाली 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी 2023 तक प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी। दिल्ली से चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस तीन दिसंबर 2022 से 25 फरवरी 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को निरस्त रहेगी। वहीं आजमगढ़ से चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी 2023 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed