{"_id":"5a2ed41c4f1c1b001c8b83fb","slug":"azamgarh-is-included-in-cm-s-high-priority","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ सीएम की उच्च प्राथमिकता में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ सीएम की उच्च प्राथमिकता में शामिल
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आजमगढ़ योगी जी की उच्च प्राथमिकता वाला जिला है। हमारी सरकार विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा आजमगढ़ को एक विकसित जिला बनाने के लिए कटिबद्ध है।
सोमवार को जिले में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेहरू हॉल सभागार में जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लालगंज, सरायमीर और भाजपा समर्थित फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया।
महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश में भी पार्टी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। सपा और बसपा ने निजी स्वार्थ की राजनीति की है।
विज्ञापन
लेकिन भाजपा सरकार आम जनता का काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मेरा परिवार है, यह मेरा कर्म क्षेत्र और संस्कार क्षेत्र है। मैंने यहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम किया है।
आजमगढ़ के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम करने वाले और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में भ्रष्टाचार, गुंडाराज और जातिवादी राजनीति का सफाया हो गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान के बाद केंद्र में मोदी और राज्य में योगी को कुशल नेतृत्व का अवसर मिला है और हमारी सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतर रही है।
कार्यक्रम को विधायक अरूणकांत यादव और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता डा. पीयूष सिंह यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर अखिलेश मिश्र, रामाधीन सिंह, श्रीकृष्ण पाल, माला द्विवेदी, विनोद राय, श्रीकृष्ण तिवारी, राममूरत सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने किया।
इस बार गुजरात में भारी अंतरों से भाजपा की सरकार बनेगी। निकाय चुनावों में जिस तरह से भाजपा पर जनता ने भरोसा दिखाया उससे विरोधियों का मुंह बंद हो गया है। ये बातें जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने मेहनाजपुर में कहीं। इस दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।
हरबंशपुर में पहलवान मूर्ति के पास मिशन अस्पताल के निदेशक डा. अशोक सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर संदीप सिंह सोनू, अजीत पांडेय, मनीष सिंह गुड्डू, अरूण श्रीवास्तव, डीके चौबे, रीता सिंह आदि उपस्थित थे।
मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के भंवरपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह के घर पहुंचे। जहां भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार पचा नहीं पा रही है। इसलिए इनके नेता अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। इस मौके पर अशोक सिंह, चंद्रपाल, जयप्रकाश, छोटू पांडेय, रोहित, विनोद आदि उपस्थित थे।
वहीं छतवारा में भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खरिहानी बाजार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर अरिंवद सिंह, सुरेंद्र सिंह, तीजा राम, माहेश्वरी पांडेय, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।