फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Four more including a woman and six-year-old boy, found corona positive

आजमगढ़: एक महिला और छह साल के बालक समेत चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 175 पहुंची

Fri, 19 Jun 2020 03:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Four more including a woman and six-year-old boy, found corona positive
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जनपद में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अजमतगढ़, मेंहनगर, हरैया और अतरौलिया क्षेत्र में पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक महिला भी है। नए मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 175 पहुंच गई है और सक्रिय मरीजों की संख्या 15 है। 154 स्वस्थ हो चुके हैं और छह मरीजों की अब तक मौत हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि नए मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित तहसील से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कन्टेनमेंट जोन घोषित होगा।

विज्ञापन


नए मरीजों में अजमतगढ़ ब्लाक के रौजा सैफनपट्टी का युवक दिल्ली से अपने परिवार को लाने के लिए छह जून को गया था। वहां से परिवार को लेकर नौ जून को वापस आया था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मेंहनगर ब्लाक के पवनीकला कटाई में छह लोगों का एक परिवार मुंबई से आठ जून को आया था। इस परिवार की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरैया ब्लॉक के कांखभार में एक परिवार 14 जून को ट्रेन से दिल्ली से आया था। सुल्तानपुर, शाहगंज होते हुए 16 जून को सगड़ी में अपनी जांच कराई थी। इस परिवार में छह साल का एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


दिल्ली में पेंटर अतरौलिया के खानपुर फतेह निवासी युवक अपने भाइयों के साथ 14 जून को बस से आया था और दो दिन बाद जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि चार मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed