फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Encounter: Main accused in father-son murder case injured in encounter, arrested

आजमगढ़ एनकाउंटर: मुठभेड़ में पिता-पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दुकान में घुसकर बरसाई थीं गोलियां

Sat, 23 Sep 2023 09:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 23 Sep 2023 09:10 AM IST
सार

महराजगंज थाना के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह कपड़ा व्यवसायी रशीद व उसके पुत्र शोएब की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आधा दर्जन भर बदमाशों ने तीन मिनट तक मृतक की दुकान पर चढ़ कर तांडव मचाया था। इस हत्याकांड में दिनेश, निर्मला, पवन, पंकज व प्रदीप नामजद किये गए थे।

विज्ञापन
Azamgarh Encounter: Main accused in father-son murder case injured in encounter, arrested
आजमगढ़ एनकाउंटर: मुठभेड़ में पिता-पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर-चपरी गांव के बीच शनिवार की भोर में लगभग 4:30 बजे पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पिता-पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: खुली जीप से जनता के बीच पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, मंच पर होंगे ये 18 खास मेहमान
विज्ञापन

महराजगंज थाना के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह कपड़ा व्यवसायी रशीद व उसके पुत्र शोएब की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आधा दर्जन भर बदमाशों ने तीन मिनट तक मृतक की दुकान पर चढ़ कर तांडव मचाया था। इस हत्याकांड में दिनेश, निर्मला, पवन, पंकज व प्रदीप नामजद किये गए थे। दिनेश व निर्मला को पुलिस ने गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जब कि पवन, पंकज व प्रदीप फरार थे। शनिवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस चपरी गॉव के रास्ते पर मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आता दिखा। पुलिस को देखते ही उसने बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस से घिर जाने पर उसने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान पिता पुत्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन गुप्ता के रूप में की गई। घायल को तत्काल सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके साथ कुछ अन्य के भी गिरफ्तारी की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed