फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's minute to minute program: Prime Minister will reach the public in an open jeep, these 18 special guests

पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: खुली जीप से जनता के बीच पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, मंच पर होंगे ये 18 खास मेहमान

Sat, 23 Sep 2023 08:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 23 Sep 2023 08:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के दौरे में खास बात यह है कि वे शहर में सड़क मार्ग से जाएंगे-आएंगे। पीएम गंजारी से हेलिकॉप्टर के जरिये पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। फिर पुलिस लाइन से चौकाघाट होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे

विज्ञापन
PM's minute to minute program: Prime Minister will reach the public in an open jeep, these 18 special guests
पीएम मोदी - फोटो : Agency

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचेंगे।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास से पहले पीएम के मिनी रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दौरे में खास बात यह है कि वे शहर में सड़क मार्ग से जाएंगे-आएंगे। पीएम गंजारी से हेलिकॉप्टर के जरिये पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। फिर पुलिस लाइन से चौकाघाट होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और यहां से मलदहिया होते हुए रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर आएंगे। वापसी में भी पीएम मोदी का काफिला रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर से चौकाघाट होते हुए बाबतपुर पहुंचेगा।

विज्ञापन

पीएम का मिनट टू मिनट

दोपहर 12.30 बजे- बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे

दोपहर 1 बजे- जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे

दोपहर 1.30 बजे- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे

अपराह्न 3 बजे- हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा

3.30 बजे- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचेंगे

4.15 बजे- काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 का समापन और अटल विद्यालय के लोकार्पण के लिए रुद्राक्ष पहुंचेंगे

5.50 बजे- रुद्राक्ष से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे

6.30 बजे- पीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे

PM's minute to minute program: Prime Minister will reach the public in an open jeep, these 18 special guests
सचिन, कपिलदेव और गावस्कर से मिलेंगे स्कूलों के छात्र - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के मंच पर होंगे 18 खास मेहमान

प्रशासन ने जो सूची तैयार की है, उसके मुताबिक गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी के मंच पर 18 लोग रहेंगे। इसमें क्रिकेट की हस्तियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव, करसन घावरी, दिलीप वेंगसरकर, मदनलाल, गुडप्पा विश्वनाथ, यूपी के खेलमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और विधायक त्रिभुवन राम मौजूद रहें।

पीएम आज लॉन्च करेंगे सांसद खेल प्रतियोगिता की वेबसाइट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की बेबसाइट शनिवार को लॉन्च करेंगे। 24 खेलों में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी 23 अक्तूबर से पंजीकरण करा सकेंगे। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 16 अक्तूबर को होगा। प्रतियोगिताएं पांच नवंबर तक चलेंगी। यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत, जनपद, विकास खंड, न्याय पंचायत स्तर पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed