{"_id":"6ae0f2c1d777da8401041ad8","slug":"msu-assistant-professor-recruitment-examination-concluded-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-159570-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मसुविवि सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मसुविवि सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
मसुविवि में सहायक आचार्य की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय (मसुविवि) की सहायक आचार्य भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मंगलवार को उप्र लोक सेवा आयोग, लखनऊ के परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विवि प्रशासन के अनुसार, परीक्षा में लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से आयोजित की गई।
परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तरकुंजी (आंसर की) जारी कर दी गई है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य योग्य और मेधावी शिक्षकों का चयन करना है और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्या ने बताया कि सफल संचालन के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता की व्यवस्था की गई थी। उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में प्रमाण सहित आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
कुलसचिव अमृतलाल ने कहा कि यह भर्ती विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी। उत्तरकुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।