फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raised awareness among women about breast cancer

Azamgarh News: स्तन कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

Wed, 28 Oct 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness among women about breast cancer
इनर व्हील क्लब द्वारा निकाली जा रही जागरूकता रैली। स्रोत-आयोजक
इनरव्हील क्लब ने महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच के महत्व को समझाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

लक्षिरामपुर स्थित केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर से डॉ. निर्मल श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव वैजयंती साव, एडिटर पुष्पा श्रीवास्तव, रुचि अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, गिरिजा यादव, ऊषा आर्य और अन्नपूर्णा अग्रवाल सहित क्लब के सदस्यों ने यह रैली निकाली।
विज्ञापन

अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पहचान ही सबसे बड़ा बचाव है और अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेते हुए नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन यदि इसे सही समय पर पहचान लिया जाए तो इलाज से ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं से अपील की कि वे शरीर में किसी भी प्रकार की गांठ को नजरअंदाज न करें। उन्होंने बताया कि बीमारी बढ़ जाने पर यह जानलेवा रूप ले सकती है, इसलिए किसी योग्य चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेकर इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed