फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Division becomes the state football champion after defeating Lucknow.

Azamgarh News: लखनऊ को हराकर आजमगढ़ मंडल बना प्रदेश का फुटबॉल चैंपियन

Wed, 16 Sep 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh Division becomes the state football champion after defeating Lucknow.
पुरस्कार के साथ ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
आगरा में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से हुई प्रतियोगिता के फाइनल में आजमगढ़ ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
लीग चरण में आजमगढ़ ने देवीपाटन को 4-0 से रौंदा। अंकुश पांडे ने दो और ऋतिक व मोहम्मद तक ने एक-एक गोल किया। बस्ती के खिलाफ मुकाबला 1-1 से बराबर रहा, जिसमें ऋतिक ने गोल दागा।
विज्ञापन

इसके बाद सहारनपुर के खिलाफ आजमगढ़ ने गोलों की बारिश करते हुए 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की। ऋतिक कुमार ने तीन, मोहम्मद उमर ने दो तथा अंकुश पांडे और विकास ने एक-एक गोल किया। अलीगढ़ के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, जिसमें मोहम्मद उमर ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर आजमगढ़ ग्रुप में शीर्ष पर रहा। क्वार्टर फाइनल में आगरा को 1-0 से हराया। अंकुश पांडे ने निर्णायक गोल किया। सेमीफाइनल में वाराणसी को 3-1 से शिकस्त देकर टीम फाइनल में पहुंची।

खिताबी मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-1 से हराकर आजमगढ़ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। चैंपियन बनने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने पूरी टीम, प्रशिक्षक रितेश दास और कोचिंग स्टाफ को फोन कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed