फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: Dead body of ten-year-old girl found in river five hundred meters from house

Azamgarh Crime: दस साल की बच्ची का घर से पांच सौ मीटर दूर नदी में मिला शव, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Thu, 29 Jun 2023 02:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

मेंहनगर थाना के रामनगर के निवासी शिवपूजन वनवासी की ससुराल अवदह में है। शिवपूजन के साले खरहु पुत्र शोभनाथ के लड़की खुशबू की आज शादी है। वहीं खरहु के घर के पीछे ही चंद्रिका के घर कल शादी थी। 

विज्ञापन
Azamgarh Crime: Dead body of ten-year-old girl found in river five hundred meters from house
दस वर्षीय बालिका का घर से पांच सौ मीटर नदी में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के अवदह हिलालपुर में आधी रात के बाद से लापता दस साल की बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में घर से 500 मीटर दूर उदंती नदी में बरामद हुआ। शरीर पर हाथ में व पैर पर नुकीले हथियार से गोदा गया था। सिर पर भी चोट थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर भारी प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


मेंहनगर थाना के रामनगर के निवासी शिवपूजन वनवासी की ससुराल अवदह में है। शिवपूजन के साले खरहु पुत्र शोभनाथ के लड़की खुशबू की आज शादी है। वहीं खरहु के घर के पीछे ही चंद्रिका के घर कल शादी थी। बारात मेंहनगर से आई थी। शिवपूजन परिवार के साथ अपने साले की लड़की की शादी में आए थे। उनके दो पुत्र दो पुत्रियों में तीसरे नंबर की दस वर्षीय वंदना भी आई थी। तीन दिन पहले यह लोग शादी में शरीक होने अवदह पहुंचे थे। एक दिन पूर्व मेहंदी की रस्म के दौरान देर रात तक डीजे पर परिवार के लोग हंसी खुशी डांस भी किए।  रात वंदना घर से गायब मिली। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर नदी में उसका शव देखा गया। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गए। हर कोई इस घटना को लेकर आश्चर्यचकित था। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी अनुराग आर्य, बरदह एसओ विकास चंद्र पांडेय, देवगांव कोतवाल गजानंद चौबे, एसओजी प्रभारी संजय सिंह, लालगंज सीओ मनोज रघुवंशी समेत फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस टीम ने घर के सदस्यों के साथ ही घर के पीछे कल रात में चंद्रिका के यहां आई बरात को लेकर भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बालिका के शरीर पर नुकीली वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। घर के पीछे एक बारात भी आई थी। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed