फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Clash between two parties at the polling station of Wesley Inter College, police used lathis

Azamgarh: वेस्ली इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने भांजी लाठियां

Thu, 11 May 2023 01:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 May 2023 01:19 PM IST
सार

नगर पालिका आजमगढ़ में चुनाव को लेकर मतदान के दौरान कई जगह गुत्थम गुत्था की स्थिति रही। वहीं आजमगढ़ शहर के मुख्य चौक के समीप स्थित वेस्ली इंटर कॉलेज पर बने मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Azamgarh: Clash between two parties at the polling station of Wesley Inter College, police used lathis
Azamgarh: वेस्ली इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर दो पक्षों में झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के वेस्ली इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भाजी। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

नगर पालिका आजमगढ़ में चुनाव को लेकर मतदान के दौरान कई जगह गुत्थम गुत्था की स्थिति रही। वहीं आजमगढ़ शहर के मुख्य चौक के समीप स्थित वेस्ली इंटर कॉलेज पर बने मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Live: सोनभद्र में सपा उम्मीदवार के एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाली गलौज का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद पद के दो प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष से भारी संख्या में समर्थक जुट गए और एक दूसरे से मारपीट पर आमदा हो गये। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास करने लगी लेकिन जब मामला बढ़ता गया तो पुलिस की तरफ से जमकर लाठी भाजी गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप सरीखा स्थिति रही। बवाल कर रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पुलिस ने पीटा। आपसी मारपीट में कई युवक घायल भी हुए। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed