फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramleela concludes with the coronation of Shri Ram.

Azamgarh News: श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

Thu, 08 Oct 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ramleela concludes with the coronation of Shri Ram.
अतलस टैंक पर चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम और रावण युद्ध मंचन का दृश्य। संवाद
नगर के अतलस टैंक स्थित काली व शिव मंदिर के पास जय मां विंध्यवासिनी श्रीरामलीला मंडल की ओर से आयोजित श्रीरामलीला का मंगलवार की रात भव्य समापन हुआ।
विज्ञापन

अंतिम दिन कलाकारों ने मेघनाद, कुंभकर्ण, अहिरावण और रावण वध के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। युद्ध के विभिन्न दृश्यों को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। रामलीला के दौरान मेघनाद और कुंभकर्ण के वध का मंचन किया गया।
इसके बाद अहिरावण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। अंत में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का मंचन हुआ। कलाकारों ने युद्ध के दृश्यों को जीवंत कर दिया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रावण वध के बाद राम के अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक का मंचन किया गया। श्रीराम के राजतिलक का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्श शासन और मर्यादा का संदेश दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के जयकारे लगाए। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

आयोजन स्थल पर देर रात तक दर्शकों की भीड़ रही। रामलीला मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। अंत में श्रीराम की आरती के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed