फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Nikay Chunav: आजमगढ़ और विंध्यमंडल में मतदान समाप्त, छिटपुट घटनाओं के बीच पड़े वोट

Thu, 11 May 2023 07:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।मऊ।बलिया। सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।मऊ।बलिया। सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 May 2023 07:45 PM IST
खास बातें

Azamgarh Nikay Chunav, Azamgarh Municipal Corporation Election Live: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में वोटिंग शुरू हो गई है। आजमगढ़, मऊ, भदोही,बलिया, मिर्जापुर और सोनभद्र में निकाय चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए हैं। पढ़ें- मतदान का हर एक अपडेट...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Live Azamgarh Municipal Election Phase 2 Voting In  Mau Ballia District Updates in Hindi
मतदान के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर झड़प, - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:45 PM, 11-May-2023

दूसरे चरण के निकाय चुनाव में आजमगढ़ और विंध्य मंडल के छह जिलों में मतदान

आजमगढ़ और विंध्य मंडल के छह जिलों में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए वोट पड़े। इस दौरान छिटपुट घटनाएं भी हुईं। फर्जी मतदान के आरोप में कई हिरासत में लिए गए तो मतदाता सूची में नाम न होने से सैकड़ों लोग वोट नहीं दे पाए। आजमगढ़, भदोही, बलिया, मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा
07:37 PM, 11-May-2023

आजमगढ़ जिले में शाम छह बजे तक मतदान अपडेट

आजमगढ़ जिले में शाम छह बजे तक मतदान समाप्ति तक 57.50% हुआ मतदान। सबसे अधिक नगर पंचायत जीयनपुर में 69.49 और सबसे कम नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 47. 85 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
06:52 PM, 11-May-2023

बुजुर्गों में भी जबर्दस्त उत्साह

युवा तो युवा मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। जो बुजुर्ग मतदाता चलने योग्य थे वह किसी किसी के सहारे बूथों तक पहुंचे लेकिन जो बुजुर्ग मतदाता चलने-फिरने के योग्य नहीं था उसके घर के लोग उसे बाइक से बूथों तक ले गए। जिनके पास बाइक नहीं थी वह अपने घर के बुजुर्गों को गोद में उठाकर बूथों तक ले गए। मतदान के बाद उन्हें उसी तरह से घर तक भी पहुंचाया।
06:43 PM, 11-May-2023

आजमगढ़: बूथों पर पकड़े गए दर्जनों फर्जी मतदाता

आजमगढ़ जिले के 16 निकायों में मतदान के दौरान दर्जनों लोगों को फर्जी मतदान करने से पहले ही पकड़ लिया गया। जिनमें कई नकाबपोश महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रों में चक्रमण कर स्थिति पर नजर रखी और हो रहे मतदान के बारे में जानकारी ली। जिले की तीन नगर पालिका मुबारकपुर, बिलरियागंज और आजमगढ़ शामिल है। वहीं 13 नगर पंचायतें निजामाबाद, फूलपुर, माहुल, सरायमीर, मेंहनगर, कटघर-लालगंज, बिलरियागंज, महाराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, अतरौलिया, जहानागंज और बूढ़नपुर हैं। इन निकायों में कुल 160 मतदान केंद्र और 532 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान हुआ। फर्जी मतदान रोकने के लिए 17 थानों में स्पेशल टीम गठित की गई थी।
06:06 PM, 11-May-2023

बलिया में मतदान को लेकर दिन भर गहमागहमी

बलिया के दो नगर पालिका और 10 नगर पंचयातों के लिए हो रहे चुनाव में शाम पांच बजे तक 53.07 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें बलिया नगर पालिका में 45.23 प्रतिशत और सबसे अधिक चितबड़ागांव में 62.47 फीसद मतदान हुआ। रसड़ा नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार गुप्त को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर जख्मी कर दिया। शहर के टाउन इंटर कॉलेज में मतदान शुरू होने के बाद सभासद के दो प्रत्याशियों के बीच एजेंट को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। रसड़ा नगरपालिका के भगत सिंह विद्यालय केंद्र पर बीएसपी प्रत्याशी की शिकायत पर एक फर्जी मतदाता को पुलिस ने पकड़ा। भृगु आश्रम में फर्जी पहचान पत्र लेकर पहुंचे युवक को एजेंट के विरोध पर पुलिस ने पकड़ लिया। रतसर इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे एक व्यक्ति ने हंगामा किया। 
05:28 PM, 11-May-2023

शाम पांच बजे तक का मतदान अपडेट

शाम पांच बजे तक आजमगढ़ में 53.14, बलिया में 53.07, मऊ में 61.66, मिर्जापुर में 48.94 बलिया में 57.78 और भदोही में 54.84 फीसदी मतदान। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 11-May-2023

भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प 

निकाय चुनाव में शाम तीन बजे तक आजमगढ़ जिले में कुल 42.98 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर लिया था। तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत के लिए हो रहे चुनाव के दौरान सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा व पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई तो वहीं वेस्ली इंटर कॉलेज बूथ पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भी भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई तक हुई। 
04:20 PM, 11-May-2023

बलिया: फर्जी मतदान में आधा दर्जन हिरासत में

नगर पंचायत बैरिया के मतदान में गुरुवार को दूसरे के नाम पर फर्जी मतदान का प्रयास करते आधा दर्जन लोगों को बैरिया पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि बैरिया जूनियर हाई स्कूल, बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया सहित कुल चार मतदान केंद्रों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद उचित धाराओं में निरुद्ध करने के बाद न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा।
04:19 PM, 11-May-2023

बलिया: कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार गुप्त पर गुरुवार सुबह मतदान से लगभग एक घंटे पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। वे तहसील कार्यालय पर मतदान संबंधी कोई कागज लेने गए हुए थे। लौटते समय रास्ते में दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।  तत्काल उन्हें रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि चाकू से हमला किया गया है।
04:00 PM, 11-May-2023

दोपहर तीन बजे तक का मतदान अपडेट

दोपहर तीन बजे तक आजमगढ़ में 42.98 प्रतिशत, बलिया में 45.35 फीसदी, सोनभद्र में 48.24 फीसदी और मिर्जापुर में 40.35 फीसदी मतदान हुआ है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed