फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   azamgarh

मेरठ के बदमाश ने किया जेल में आत्महत्या का प्रयास

Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
आजमगढ़। मेरठ जिले के कुख्यात बदमाश ऊधम सिंह ने जिला जेल के तनहाई बैरक में शुक्रवार की रात आत्महत्या का प्रयास किया। उसके गर्दन पर कई जगह चोट के निशान हैं और रक्तस्राव हो रहा था। जेल प्रशासन उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि सख्ती से परेशान होकर तनहाई बैरक में निरुद्ध ऊधम सिंह अपने नाखून से अपना गर्दन और चेहरे कई जगह खरोंच लिया है। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूलरूप से मेरठ जिले के सदरपुर थाने के करनावल गांव के निवासी ऊधम सिंह के परिवार का कोई सदस्य वर्तमान समय में नगर पंचायत का चेयरमैन है। ऊधम सिंह मेरठ जिले का पेशेवर बदमाश है। वह सुपारी लेकर लोगों की हत्या, रंगदारी, अपहरण कर रुपये वसूलने, जमीन कब्जाने आदि का काम करता है। ऊधम के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ऊधम की अच्छीखासी गिरोह है जिसमें नए उम्र के लड़के शामिल हैं। करीब सात माह पूर्व उसे मेरठ से आजमगढ़ जिला भेजा गया। ऊधम को पहले सामान्य बैरक में रखा गया था। लेकिन वह बैरक में अन्य बंदियों को परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान जेल प्रशासन ने ऊधम को हाई सुरक्षा बैरक में रखवा दिया, तो वहां से वह फोन कर जरिए लोगों से बात करता था। इसकी जानकारी सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों से होने पर उसे तनहाई बैरक में डाल दिया गया। साथ ही जेल के अधिकारी और बंदी रक्षक अक्सर उसके बैरक की तलाशी लेते रहते थे। सख्ती से परेशान ऊधम ने शुक्रवार की रात बैरक में आत्महत्या का प्रयास किया। उसके गर्दन और चेहरे पर कई जगह चोट के निशान हैं और खूून बहने लगा। जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि लोगों में उसके खुद को ब्लेड मारने की चर्चा रही।
विज्ञापन

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मुझे नहीं है, ना ही किसी ने बताया ही है। ऐसे में इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
श्रीपर्णा गांगुली, डीआईजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed